Gorakhpur News: मजदूर से मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार
गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के पास शुक्रवार रात काम से घर लौट रहे मजदूर से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जंगल एकला नंबर दो के बिचला टोला निवासी अब्दुल गनी कौलहा चौराहे के पास एक दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह काम खत्म करने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। आरोप है कि रामपुर खुर्द के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और उनकी साइकिल रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.