Gorakhpur News: मछली पकड़ते समय जाल में उलझे वृद्ध की नदी में डूबकर मौत
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ग्रामसभा के चरकहवा टोला निवासी 60 वर्षीय राम गणेश उर्फ बित्तन की शुक्रवार को रोहिणी नदी में डूबने से मौत हो गई। वह पांच साथियों के साथ मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान जाल में उलझकर गहरे पानी में चले गए। साथियों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार राम गणेश प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी अपने पांच साथियों के साथ अकटहवा पुल के पास रोहिणी नदी में मछली पकड़ने गए थे। दोपहर करीब एक बजे मछली पकड़ते समय वह अचानक जाल में उलझ गए और गहरे पानी में डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और किसी तरह नदी से बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.