Gorakhpur News: मच्छर अगरबत्तियों में खतरनाक मेपरफ्लूथ्रिन का इस्तेमाल, दो ब्रांड के नमूने जांच के लिए भेजे
गोरखपुर, अगस्त 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय बाजार में कुछ मच्छर अगरबत्तियों में अपंजीकृत कीटनाशक, विशेष रूप से 'मेपरफ्लूथ्रिन'के इस्तेमाल की शिकायतें सामने आई हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों की बिक्री और भंडारण को लेकर कृषि विभाग ने सघन जांच शुरू कर दी है। जांच में डायनासोर और ब्लैक ड्रैगन ब्रांड की अगरबत्तियों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए और राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी की टीम जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों और जनरल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया। विभिन्न प्रतिष्ठानों पर मच्छर से बचाव अथवा उन्हें मारने के लिए इस्तेमाल होने वाली विभिन्न ब्रांड की अगरबत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.