गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: परिजनों ने ऑटो चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, रहीमाबाद कट पर फिर उठा सुरक्षा का सवाल सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के रहीमाबाद कट पर शुक्रवार को सड़क हादसे में मगहर स्थित कबीर चौरा घूमने जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार से भरे ऑटो की पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 66 वर्षीय चंद्रभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बहू, बेटी और ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।जानकारी के अनुसार आगरा के बाराखंबा निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकलें थे। वाराणसी दर्शन के बाद गुरुवार रात गोरखपुर पहुंचे और शुक्रवार सुबह ऑटो से संतकबीरनगर के मगहर स्थित कबीर चौरा जा रहे थे। ऑटो...