Gorakhpur News: मकान में छिपाकर रखा था 67 कुंतल अवैध पटाखा, कारोबारी गिरफ्तार
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खोराबार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मंगलवार की रात खोराबार गांव में छापेमारी कर एक मकान से 67 कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया। पुलिस ने मौके से पटाखा कारोबारी विजय कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5 व 9बी के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने देर रात आरोपी को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, खोराबार थाने के एसआई कुसुमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रानीडीहा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एंटी थेफ्ट टीम के सदस्यों से मुलाकात हुई। त्योहार की सुरक्षा को लेकर बातचीत के दौरान खोराबार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.