Gorakhpur News: मकान मालिक और उनकी पत्नी से परेशान होकर बुजुर्ग ने की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में 63 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी दुकान में कुछ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से पहले उन्होंने मोबाइल में वीडियो बनाया था। इसमें मकान मालिक और उनकी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कहने की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान नजीर अहमद खान उर्फ पप्पू (63) पुत्र स्व. रसीद खान निवासी एसबीआई बैंक के सामने बक्शीपुर के रूप में हुई है। उनकी दुकान आर्य कन्या स्कूल के पास सच्चिदानंद बैंड वाली गली में है। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग के भती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.