Gorakhpur News: मकान का ताला तोड़ 50 हजार नकदी व लाखों के जेवर चोरी
गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। घघसरा चौकी क्षेत्र के रिठुआखोर रोड स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार को आसपास के लोगों ने मकान मालिक के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान चोरों ने पास में स्थित मोहित मद्धेशिया की लाइब्रेरी का ताला भी तोड़ दिया, हालांकि वहां से चोरी नहीं हो सकी। घघसरा निवासी सुनील और अनिल जायसवाल परिवार सहित वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। उनकी बीमार मां का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है, इसलिए वह कस्बे में अपने रिश्तेदार के घर रह रही थीं। रविवार को पड़ोसियों ने मकान का शटर खुला और ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला ने देखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.