Gorakhpur News: मकानों की सतह से ऊंची सड़क बनाने का आरोप, जलभराव की आशंका
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विकास नगर कॉलोनी (पीओ-एफसीआई) के रहवासियों ने नगर आयुक्त अजय जैन से सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण मकानों की सतह से ऊंचा किए जाने का आरोप लगाया है। उनकी पीड़ा है कि इससे उनके मकान सड़क की सतह से नीचे हो जाएंगे, बारिश का गंदा पानी घरों में पहुंचेगा। मांग की कि सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए।स्थानीय नागरिक राकेश उपाध्याय, दिनेश शर्मा, पंकज उपाध्याय समेत अन्य ने आरोप लगाया कि करीब आठ माह पहले कॉलोनी में सीवर पाइपलाइन का निर्माण हुआ। सीवर का जंक्शन, पाइपलाइन और चैंबर सड़क की सतह के बराबर बनाए गए थे। इसके बाद घरों से सीवर का हाउस कनेक्शन किया जाना था। लेकिन अब सड़क और नाली निर्माण से पहले सीवर के चैंबर और जंक्शन को मकानों की सतह से ऊपर उठा दिया गया है। इसके बाद भवनों की सतह से ऊप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.