Gorakhpur News: मंदिर परिसर से लकड़ी चोरी में पकड़े गए दो आरोपी, जेल गए
गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय पुलिस चौकी अंतर्गत पिपरी गांव में मंदिर परिसर से सागौन की लकड़ी चोरी करने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार राधा-कृष्ण मंदिर के पास रखे करीब सात फीट लंबे सागौन के दो बोटे पिकअप पर लादकर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रमोद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सद्दाम और महेंद्र निषाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.