Gorakhpur News: मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश, सपा पार्षद समेत 20 लोगों पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट क्षेत्र के हनुमानचक स्थित श्री ठाकुरजी हनुमान मंदिर की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया गया है। मंदिर के सर्वराकार रामप्रकाश दास चेला महंत रामप्यारे दास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कई लोगों पर जमीन के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने और कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा पार्षद विजेंद्र अग्रहरी समेत 20 लोगों पर केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, मंदिर के नाम पर कुल भूमि दर्ज है। रामप्रकाश दास ने बताया कि वह 15 दिसंबर 1998 के पंजीकृत वसीयतनामा के आधार पर उत्तराधिकारी व सर्वराकार के रूप में दर्ज हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन पर बिना मकान बने नगर निगम से हाउस टैक्स और भवन/भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.