Gorakhpur News: मंत्रोच्चार के बीच हुई मां कालरात्रि की आराधना
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में जारी शारदीय नवरात्र के विशिष्ट अनुष्ठान के क्रम में सातवें दिन, शनिवार को मां आदिशक्ति जगतजननी के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर लोकमंगल की कामना की गई। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने नवरात्र की सप्तमी तिथि पर दोनों सत्रों, प्रातःकाल एवं सायंकाल शक्तिपीठ में मां कालरात्रि की आराधना की। योगी कमलनाथ ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अज्ञानता रूपी अंधकार को समाप्त करने की महाशक्ति हैं। भयंकर रूप वाली माता की आराधना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए की मां कालरात्रि की पूजा यह भी पढ़ें- Bhadoni News: नहीं होती है अकाल मौत, करती हैं शत्रुओं का नाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.