Gorakhpur News: मंत्री की जनसुनवाई में उठा दो वार्डों की बदहाल सड़कों का मुद्दा
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महानगर के दो वार्डों में बदहाल सड़कों और जल निकासी की समस्या का मुद्दा नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की जनसुनवाई में पहुंचा है। वार्ड-18 गायत्री नगर और वार्ड-23 शहीद शिव सिंह क्षेत्री नगर के पार्षदों ने कई मोहल्लों में सीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग उठाई है। इस शिकायत पर नगर आयुक्त अजय जैन को स्थलीय निरीक्षण कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने और दो सप्ताह के भीतर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया गया है।
जनसुनवाई में उठी सड़क और नाली निर्माण की मांग नगर विकास मंत्री के लखनऊ आवास पर 27 अक्तूबर को जनसुनवाई में वार्ड-18 की पार्षद माया देवी और वार्ड-23 शहीद शिव सिंह क्षेत्री नगर के पार्षद चन्द्रभान प्रजापति की ओर से सड़क और नाली निर्माण के संबंध में शिकायती पत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.