गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। छठ महापर्व के मद्देनजर मंडलायुक्त इन्‍द्र विक्रम सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. एस चेन्नपा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के साथ शुक्रवार को राजघाट स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। गुरू गोरक्षघाट, रामघाट एवं नौका विहार स्थित छठ घाट के स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवाजाही की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही जलाशय के गहरे स्थानों और खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: डीएम और एसपी ने छठ महापर्व के ...