Gorakhpur News: मंगलसूत्र लूट का 36 घंटे में पर्दाफाश, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महिला को बातों में उलझाकर मंगलसूत्र लूटने के मामले का बड़हलगंज पुलिस ने 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने लूटे गए मंगलसूत्र और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अगस्त को रुद्रपुर थाना क्षेत्र के समुदा गांव निवासी मालती पांडे बड़हलगंज क्षेत्र में आई थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें बातचीत में उलझाया और मौके पर गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के रास्तों और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई。
आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी टेढ़िया बंधे के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.