Gorakhpur News: भोपा बाजार से बाइक चोरी, अज्ञात पर केस
गोरखपुर, नवम्बर 6 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। भोपा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास से एक बाइक चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिपराइच थानाक्षेत्र के लखेसरा गांव निवासी अमन यादव के अनुसार, उनके दादा लालजी यादव के नाम पंजीकृत बाइक को बीते 15 अक्टूबर को चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर निवासी उनके फूफा जितेंद्र लेकर भोपा बाजार स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर अमन यादव ने पुलिस से शिकायत किया। चौरीचौरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.