गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। 'भोजपुरी संगम' के खरैया पोखरा, बशारतपुर स्थित कार्यालय में सोमवार को 198वीं 'बइठकी' सम्पन्न हुई। इस दौरान भोजपुरी फुहारों ने मन को काव्यामृत से सराबोर कर दिया। कवियों ने अपनी सावनी और देशभक्ति की रचनाओं से बइठकी को समृद्ध किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त ने एवं कुशल संचालन रामसमुझ 'सांवरा' ने किया। काव्यपाठ करने वालों में कवयित्री वंदना मिश्रा, बागेश्वरी प्रसाद मिश्र, नर्वदेश्वर सिंह, अवधेश शर्मा, अरविंद 'अकेला', सुधीर श्रीवास्तव 'नीरज', कुमार अभिनीत, अजय यादव, अमरनाथ पाण्डेय, निर्मल कुमार गुप्त, रवींद्र मोहन त्रिपाठी एवं डॉ. विनीत मिश्र शामिल रहे। अंत में संस्था के संरक्षक इं. राजेश्वर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...