गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रेलवे डेयरी कॉलोनी में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल एवं एक्सीलेंस एकेडमी के तत्वावधान में गीत-गवनई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ गीतकार रामाराव, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीडी पाठक, समाजसेविका बिंदा त्रिपाठी, भूतपूर्व रेल गार्ड ओम प्रकाश मिश्र एवं केएल. शुक्ला, साहित्यकार सुधाकर तिवारी एवं रविंद्र मोहन तिवारी, पूर्व प्रवक्ता धर्मदेव सिंह, स्टेशन अधीक्षक बीडी पांडेय, रेल अधिकारी सीताराम यादव तथा संगीतकार डॉ शरद मणि त्रिपाठी सहित अनेक विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया।वरिष्ठ कवि मुकेश ने समसामयिक रचना प्रस्तुत की। उमेश त्रिपाठी, केएल शुक्ला, वंदना मिश्रा ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। भोजपुरी गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव और वरिष्ठ साहित्यकार सुधाकर तिवारी और वरिष्ठ रच...