Gorakhpur News: भूमि विवाद में मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। थानाक्षेत्र के बघाड सेमरहिया बेबी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाइस दिन पूर्व हमारे पट्टीदार रामेश्वर पुत्र श्री प्रकाश से जमीनी विवाद चल रहा है। हमारे में खेत में उनकी मिट्टी पड़ी है जिसको हमने हटाने के लिए कहा, लेकिन मिट्टी न हटाकर गाली देने लगा। इसके बाद लात घूसों से मारने लगा। जिससे हाथ फ्रैक्चर हो गया। लोगों के बीच बचाव करना के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.