गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के केवलाचक गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार सुबह पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव की उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि विवादित जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी जमीन पर पट्टीदार रामचंद्र, कन्हैया, अमन, मधू और भोलू सफाई कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रामचंद्र ने तहरीर में आरोप लगाया कि दीनानाथ गौड़, पंकज, उर्मिला और पंकज की सास ने लाठी-डंडे से मारपीट की। पुलिस ने उर्मिला देवी की तहरीर पर पांच और रामचंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच ...