Gorakhpur News: भूमि विवाद में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर घर पहुंचकर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भैंसवली गांव निवासी सतीश चतुर्वेदी ने तहरीर में बताया कि जयनाथ यादव से भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। वर्ष 2016 में उनके पक्ष में डिक्री हो चुकी है और अनुपालन के लिए निष्पादन वाद लंबित है। आरोप है कि 19 सितंबर की रात करीब नौ बजे हेमंत यादव उनके दरवाजे पर पहुंचे और उन्हें, उनके पुत्र व परिवार की महिलाओं को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने जांच की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.