Gorakhpur News: भूगोल प्रदर्शनी में गंगा नदी तंत्र मॉडल अव्वल
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के भूगोल विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी ने किया। निर्णायक मंडल में मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. वेंकट रमन, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभय श्रीवास्तव तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र नाथ शुक्ला शामिल रहे। प्रतियोगिता में गंगा नदी तंत्र समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अम्ल वर्षा समूह और सौरमंडल समूह को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान रहा। जबकि, वॉन थ्यूनेन सिद्धांत और नाइट्रोजन चक्र समूह को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जल चक्र समूह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.