Gorakhpur News: भीषण गर्मी में झेल रहे जलसंकट, पांचवें दिन शास्त्री चौक पर क्षतिग्रस्त मिली मेन पाइप लाइन
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महानगर के शास्त्री चौक पर नाला सफाई के दौरान जेसीबी की बकेट से क्षतिग्रस्त हुई जलापूर्ति की मेन पाइपलाइन का फाल्ट आखिरकार पांचवें दिन जलकल विभाग की टीम को मिल गया। फाल्ट मिलने के बाद विभाग ने राहत की सांस ली। तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। जलकल के अभियंताओं का कहना है कि मरम्मत पूरी होते ही प्रभावित इलाकों में नियमित जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।जलसंकट का प्रभाव मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मेवातीपुर और जगन्नाथपुर समेत आसपास के करीब एक हजार घरों में पिछले पांच दिन से जलसंकट की स्तिति बनी हुई है। लो-प्रेशर के साथ कहीं जलापूर्ति पहुंच रही तो कहीं नहीं। लोगों की शिकायत पर जलकल विभाग ने प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मांग के अनुसार टैंकरों से पानी की आपूर्ति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.