गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। आलू की कीमतों में गिरावट से किसानों को राहत देने के लिए उद्यान विभाग ने वर्ष 2026-27 में भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना शुरू की है। योजना के तहत आलू की अधिकता के कारण बाजार भाव गिरने की स्थिति में पात्र किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान मिलेगा। गोरखपुर जनपद के सभी पात्र आलू उत्पादक किसान योजना का लाभ ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- आलू किसानों को मिलेगा भण्डारण शुल्क में अनुदानयोजना के लाभ योजना के तहत एक किसान के अधिकतम 2 हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल पर प्रति हेक्टेयर अधिकतम 200 क्विंटल की दर से अनुदान देय होगा। रोपित क्षेत्रफल का निर्धारण अद्यतन खसरा-खतौनी के आधार पर किया जाएगा। किसान के पास किसान आईडी कार्ड होना और एग्री स्टैक पोर्टल पर आलू उत्पादक के रूप में पंजीकरण ...