Gorakhpur News: भाजपा विधायक का मोबाइल हैक, लोगों से रुपये मांगने लगे हैकर
गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह का मोबाइल फोन सोमवार को हैक हो गया। हैकरों ने विधायक के नंबर से लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर रुपये की मांग शुरू कर दी। इसकी जानकारी होने पर विधायक की ओर से सोशल मीडिया सेल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सतर्क किया गया। लोगों से विधायक के नंबर से रुपये मांगने वाले किसी भी मैसेज या कॉल पर भुगतान नहीं करने की अपील की गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को विधायक एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में एक लिंक भेजा गया था। बताया जा रहा है कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। कार्यक्रम से बाहर आने के बाद विधायक प्रतिनिधि के मोबाइल पर लोगों के फोन आने लगे।लोगों ने बताया कि विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.