गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा चौरीचौरा मंडल के महामंत्री अनिल जायसवाल ने सोशल मीडिया पर अपने और वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश जायसवाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम चौरीचौरा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अनिल जायसवाल ने बताया कि चौरीचौरा के भोपा बाजार रेलवे गेट संख्या 147बी पर बन रहे ओवरब्रिज को लेकर फेसबुक पर बहस हुई थी। इसके बाद 29 सितंबर को फेसबुक पर उनके और वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश जायसवाल के खिलाफ पांच हजार रुपये लेकर बयान देने का आरोप लगाया गया। उन्होंने इसे झूठा और अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...