Gorakhpur News: भाजपा के बागी संजयन के सपा में जाने से बदला शिक्षक एमएलसी चुनाव का समीकरण
गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के टिकट के दावेदार रहे डॉ. संजयन त्रिपाठी के सपा में शामिल होने से चुनावी मुकाबला नए मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा से बगावत कर अब संजयन सपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को चुनौती देंगे। संजयन के सपा में आने से चुनावी समीकरण नए सिरे से चर्चा में है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से आहत संजयन ने गुरुवार को निर्दल नामांकन भरा था। नामांकन पत्र भरने के बाद गाड़ी से भाजपा का झंडा उतारकर अपने रिश्ते खत्म करने की घोषणा की थी। संजयन के निर्दलीय नामांकन के दौरान हुआ शक्ति प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत संपर्कों और शिक्षक समाज में पकड़ का संकेत दे चुका है। नामांकन से पहले हुई सभा में शिक्षक, स्कूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.