गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शाहपुर पुलिस ने भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पादरी बाजार निवासी धनुषचंद्र साहनी पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वादी के भाई को जान से मारने की नीयत से सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नौ नवंबर को शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। मामले में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ईंट से हमला कर युवक का सिर फोड़ा आरोपी के खिलाफ शाहपुर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंद्रभान सि...