Gorakhpur News: भाई की शिकायत कर लौट रहे युवक पर हमला, 16 पर केस
गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा टोला रबेलिया में घरेलू विवाद के बाद थाने से लौट रहे युवक और उसके साथी पर हमला कर दिया गया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मखनहा टोला रबेलिया निवासी सुनील कुमार ने तहरीर में बताया कि भाई बुद्धिराम से घरेलू विवाद के बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाने गए थे। लौटते समय गदहीखाल अंडरपास के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें और उनके साथी सिकंदर को रोककर लाठी-डंडों, हॉकी और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो युवकों की लाठी-डंडों व रॉड से पिटाई हमले में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुद्धिराम, अभय, बबलू और नंदकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.