गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डाक विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से हुए मंडल के पुनर्गठन में गोरखपुर मंडल का कद घटा दिया गया है। नए पुनर्गठन में पीपीगंज, भटहट, पनियरा और कैम्पियरगंज उप डाकघर को नवसृजित मंडल सिद्धार्थनगर में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में पीपीगंज, भटहट, पनियरा उप डाकघर आदि से जुड़े ग्राहकों डाक से जुड़े काम को कराने के लिए 80 से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सिद्धार्थनगर मुख्यालय जाना होगा। इतना ही नहीं गोरखपुर में पीएमजी के पद के वजूद पर भी संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मोहन नगर में डिलीवरी सेंटर जल्द शुरू होगाडाक मंडल पुनर्गठन से गोरखपुर का दायरा घटा डाक मंडलों के पुनर्गठन के लिए केन्द्र सरकार की तरफ से कवायद की जा रही है। गोरखपुर मंडल में अभी तक सात उपमंडल है। जिसमें महराज...