Gorakhpur News: भजन-कीर्तन के साथ किया भगवान झूलेलाल का पूजन
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सिंधी समाज के द्वारा भगवान झूलेलाल को समर्पित चालिहो महोत्सव का आयोजन जारी है। मंगलवार को इस क्रम में प्रातः 7:30 बजे पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर, गोरखनाथ में पुजारी सुखदेव एलानी ने विधि-विधान पूजन कराया। इसके बाद माता साहिब आश्रम, जटाशंकर में साईं रविदास ने पूजा-पाठ संपन्न कराई। वहीं, महिलाओं द्वारा श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ भजन-कीर्तन किया गया। इस दौरान सिंधी समाज के लोगों ने विश्व के सुख, शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर देवा केशवानी, नरेश बजाज, विक्की कुकरेजा, नरेश कर्मचंदानी सहित समाज के अन्य नागरिक मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.