Gorakhpur News: भगवान की अनन्य शरणागति ही जीवन का सच्चा संबल
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गीता वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारे भक्तमाली श्रीराम कृष्ण महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रथम एवं द्वितीय स्कन्ध के गूढ़ प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीराधा बाबा के तिरोधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कथा में कथा व्यास कहते हैं कि भगवान की अनन्य शरणागति ही जीवन का सच्चा संबल होता है। कथा को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि जब मनुष्य सांसारिक आश्रयों को त्यागकर केवल भगवान के चरणों की शरण लेता है, तब परमात्मा स्वयं उसकी रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.