Gorakhpur News: भगवती जागरण में प्रसाद लेने गए युवक की बाइक चोरी
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोला बाजार। गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर भुवहिया गांव में भगवती जागरण के दौरान एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सतीश निषाद पुत्र पप्पू निषाद ने बताया कि 25 जून की रात वह बाइक से गांव में आयोजित भगवती जागरण में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। अपनी बाइक कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी कर दी थी। प्रसाद लेकर लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.