Gorakhpur News: भगवती कॉलेज की 50 छात्राओं को बांटी गई साइकिलें
गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को सीएसआर के तहत कैनरा रोबेको म्यूचुअल फंड एवं रियल ग्रो फाउंडेशन की ओर से 50 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल बांटी गईं। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी रहीं। विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक शिक्षा सतीश सिंह, कैनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के मैनेजर हरीश कुमार, ग्रो रियल इन्वेस्टमेंट सर्विसेज एलएलपी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक जीत लाल प्रजापति, महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शिवशरण दास मौजूद रहे। प्रधानाचार्या रीना सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.