गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: सहजनवा। सहजनवा के ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक झाकही निवासी कंवलदीप चौहान का सोमवार रात निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर ले गए। छोटे बेटे आदित्य नारायण चौहान ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उनका रक्तचाप काफी कम हो गया। कंवलदीप चौहान के परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। उनके निधन पर मंगलवार को उनके आवास पहुंचकर विधायक प्रदीप शुक्ला, पाली ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, अध्यक्ष संजू सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...