Gorakhpur News: ब्लॉकेज के कारण गल रही थी हाथ की धमनियां, हुई सर्जरी
गोरखपुर, नवम्बर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने समय पर एंजियोप्लास्टी कर कुशीनगर निवासी 76 वर्षीय रामसनेही का बायां हाथ कटने से बचा लिया। मरीज के बांयें हाथ की मुख्य धमनी में 99 प्रतिशत ब्लॉकेज हो गया था। जिससे गैंगरीन का खतरा पैदा हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार मरीज रामसनेही के बाएं हाथ में तेज दर्द था। हाथ का रंग गहरा नीला व काला पड़ने लगा था। पहले परिजनों ने त्वचा रोग विशेषज्ञ से इलाज कराया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन गुरुवार को बीआरडी के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की ओपीडी में लेकर पहुंचे। शुरुआती जांच में हाथ की नसों में खून का बहाव रुका हुआ पाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल भर्ती किया गया और एंजियोग्राफी की गई।
एंजियोप्लास्टी से हाथ में रक्त प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.