गोरखपुर, सितम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भागीरथी सांस्कृतिक मंच की 820वीं काव्य गोष्ठी शनिवार को संस्था संरक्षक अरविंद शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रबंधक डॉ. सत्य नारायण 'पथिक' ने किया। वहीं, अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राम सुधार सिंह सैथवार ने की। कवयित्री वंदना सूर्यवंशी ने मां सरस्वती वंदना की संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके बाद युवा कवयित्री प्रगति गुप्ता, दयानंद त्रिपाठी 'व्याकुल', अवधेश शर्मा 'नंद', वरिष्ठ कवि श्री राम सुधार सिंह सैथवार, निशा पासवान एवं सर्वश्री अरविंद 'अकेला', अरविंद शर्मा, डॉ.सुधीर श्रीवास्तव 'नीरज', बृजेश राय, डॉ. सत्य नारायण 'पथिक' आदि ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर प्रगति गुप्ता को बेहतरीन काव्य पाठ के लिए 'भागीरथी साहित्य प्राग्ल्भय पुरस्कार' से सम्मानि...