गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर जालसाज ने 3.98 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिपरी निवासी श्याम मिलन मौर्य का खाता पंजाब नेशनल बैंक की एकला शाखा में है। आरोप है कि 24 जून को जालसाज ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से कुल 3.98 लाख रुपये निकाल लिए। कुछ दिन बाद जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, बैंक खाता ब्लॉक कराया और थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...