Gorakhpur News: बैंक ऑफ इंडिया का मेगा समझौता एवं रिकवरी अभियान 12 को
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 12 अगस्त को तहसील रुदौली के कॉन्फ्रेंस हॉल में मेगा समझौता (ओटीएस) एवं रिकवरी अभियान आयोजित होगा। अभियान में महाप्रबंधक कार्यालय लखनऊ और आंचलिक कार्यालय गोरखपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेलसर, दुल्लापुर और रुदौली शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अभियान का उद्देश्य पात्र एनपीए ऋणकर्ताओं को एकमुश्त निपटान योजना (ओटीएस) का लाभ दिलाना और बकाया ऋण खातों का अधिकतम निपटान एवं वसूली सुनिश्चित करना है। बैंक के अनुसार व्यवसायिक, आर्थिक, स्वास्थ्य या अन्य वास्तविक कारणों से समय पर ऋण चुकाने में असमर्थ रहे ऋणकर्ताओं के लिए यह योजना बकाया निपटाने का अवसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.