गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: कुसम्ही बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार में करीब 25 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही थी और उसके मुंह से झाग जैसा पदार्थ निकल रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से युवक को एम्स भेजा। दरअसल, लोगों ने सुबह सड़क किनारे एक युवक को बेसुध हालत में पड़ा देखा। काफी देर तक युवक के नहीं उठने पर लोगों ने इसकी सूचना एम्स थाने की जगदीशपुर चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी गौरव तिवारी टीम के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से युवक को एम्स भिजवाया। चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास हो रहे हैं। युवक के बेहोश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...