गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रह्मपुर की बीडीओ स्तुति पाण्डेय और बीईओ भारत भूषण जयसवाल ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अवरहियां का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, एमडीएम व अन्य अभिलेखों की निरीक्षण किया। दोनो अधिकारियों की जांच में यहां सब कुछ ठीक ठाक मिला। स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। बीडीओ ने बच्चों से संवाद किया। उन्होंने सभी अध्यापकों को समय से स्कूल पहुंचने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व संस्कारवान बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें ताकि सरकार की मंशा के अनुकूल बच्चों को शिक्षा मिले। यही बच्चे आगे जाकर देश प्रदेश का भविष्य बनेंगे। यह भी पढ़ें- Gonda News: बीईओ ने स्कूलों का लिया जायजा, दिए निर्देश इस दौरान बीडीओ ने प्रधानाध्यापक अनिल कुमा...