Gorakhpur News: बेड पर सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: महावनखोर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नवापार टोला मुहम्मदपुर गांव में सोमवार दोपहर सर्पदंश से 30 वर्षीय सोनी देवी की मौत हो गई। वह घर में बेड पर सो रही थीं, तभी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कैम्पियरगंज ले गए, जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी। चिकित्सकों ने सर्पदंश पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से युवती की मौत, परिजनों में कोहराम यह भी पढ़ें- घर में सो रही किशोरी की सर्पदंश से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.