Gorakhpur News: बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुए विदा
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के सोहरां गांव में स्वतंत्रता दिवस पर एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पिता-पुत्र की एक साथ मौत हो गई। बीमार बेटे की अस्पताल में मौत की खबर के बाद पिता भी सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। रविवार को दोनों की एक साथ शवयात्रा निकली और एक ही चिता पर पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। बेलडांड़ ग्रामसभा के सोहरां गांव निवासी मोहित मौर्या के बेटे राकेश मौर्या (42) पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार 14 अगस्त की देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज खांसी आने लगी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिवार के लोग तत्काल उन्हें गोरखपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.