गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चकदेईया में शुक्रवार को डीजे का तार जोड़ते समय शहर के बशारतपुर निवासी शामुएल वरना वास उर्फ विक्की (35) पुत्र इमैंनुअल वरना वास की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मूल रूप से बशारतपुर का निवासी था और वह चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चकदेइया में घर बनवा कर रहता था। शुक्रवार को उसके पहले पुत्र का पहला जन्मदिन था। वह अपने पुत्र का जन्मदिन मनाने की तैयारी में लगा हुआ था। वह सुबह डीजे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया है। पत्नी...