Gorakhpur News: बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे पिता की करंट से मौत
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बेटे के पहले जन्मदिन की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे पिता की शुक्रवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चकदेइया में डीजे का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के बशारतपुर निवासी शामुएल वरनावास उर्फ विक्की (35) पुत्र इमैनुअल वरनावास चकदेइया में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। बताया गया कि शुक्रवार को उनके पहले बेटे का पहला जन्मदिन था। परिवार में जन्मदिन को लेकर तैयारी चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे विक्की डीजे का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.