Gorakhpur News: बेटी से छेड़खानी का उलाहना देने पहुंची बुजुर्ग महिला की पिटाई, तीन पर केस
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेड़खानी का उलाहना देने पहुंची 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने थाने के जनसुनवाई में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि करीब पांच दिन पहले संदेश नामक युवक ने रास्ते में उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। आरोप है कि 26 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह इसी मामले में उलाहना देने संदेश के घर पहुंचीं। महिला का आरोप है कि वहां संदेश, उसकी पत्नी और मंदेश की पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.