Gorakhpur News: बेटियां पैदा होने के बाद महिला का उत्पीड़न, पति समेत आठ पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 8 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति और ससुरालवालों पर बेटियां पैदा होने के बाद मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही बहनोइयों पर बेटियों से बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के नौसड़ निवासी महिला अंजली साहनी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी अनुराग चंद्र साहनी से हुई है। उसकी बड़ी बेटी 16 वर्ष की, जबकि छोटी बेटी 12 वर्ष की है। छोटी मानसिक रूप से दिव्यांग है। आरोप है कि बड़ी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालवालों ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।दूसरी बेटी के जन्म के बाद मानसिक के साथ शारीरिक यातनाएं की जाने लगीं। पति पर बहनोई द्वारा दोनों बेटियों को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.