Gorakhpur News: बेकाबू एक्टिवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर, जुलाई 5 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सतहवा के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार एक्टिवा ने बाइक में तेज टक्कर मार दी थी। करीब दो माह पहले हादसे में घायल बाइक सवार महिला का अब भी इलाज चल रहा है। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कोइल गडहा निवासी गोलू राजभर ने बताया कि उनके चाचा रामसेवक राजभर बाइक से उनकी मां सोनिया देवी को लेकर गोरखपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह सतहवा के पास पहुंचे थे कि सामने से एक एक्टिवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे गोलू की मां सड़क पर गिरकर अचेत हो गईं। पिछले दो महीनों से उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.