गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को तुर्कमानपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। इसके लिए 24 अक्टूबर को भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी और मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने भाजपा और सपा पर महंगाई, बेरोजगारी और अपराध के मुद्दे पर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान विशिष्ट अतिथि कमलेश कुमार गौतम ने...