गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर की उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बूथ कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया। श्वेता ने कहा, बूथ सशक्तिकरण ही जीत का सफल मंत्र है। सशक्त बूथ कमेटी ही 2027 के यूपी चुनाव में पार्टी के विजय का लक्ष्य पूरा करेगी। जनप्रिय विहार शक्ति केंद्र के बूथअध्यक्षों के सम्मान समारोह में पूर्व उपसभापति पार्षद ऋषिमोहन वर्मा, सेक्टर संयोजक विवेक दीक्षित, बूथ अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, संदीप कुशवाहा, मोहम्म्द आसिफ, शुभम चंद्रा, प्रशांत राठौर, शरद चौधरी, बलदाउ वर्मा, नंदलाल गुप्ता, प्रवीण वर्मा, सतीश मौर्या आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...