गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा जिला इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि बूथ समिति के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जरूरत है, क्योंकि मजबूत बूथ समितियां ही चुनाव में अपने बूथों को जिताने का काम करती हैं और तभी पार्टी को जीत हासिल होती है। डॉ. सिन्हा ने सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को कहा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि 22 जुलाई को जिला के सभी विधानसभाओं में एक साथ बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफल बनाने में जुटी भाजपा...